Showing posts with label DAHEJ दहेज. Show all posts
Showing posts with label DAHEJ दहेज. Show all posts

DAHEJ दहेज

जाने कब तक दहेजो के शोले
घर खुशी के जलाते रहेंगे
जश्न से मांग भरते रहे जो
जिस्म के संग मिटाते रहेंगे

खिलने देंगे न मासूम कलियाँ
जर के आशिक जमी के दरिंदे

मुश्किलों तुमसे मै पूंछता हूँ
कब तलक  मुस्कुराते रहेंगे
जश्न से मांग भरते रहे जो
जिस्म के संग मिटाते रहेंगे